Champions Trophy 2025: सेमीफाइनल में किस टीम से होगी भारत की भिड़ंत, यहां देखें पूरी डिटेल

Champions Trophy 2025: रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंच गई है. ऐसे में सभी ये जानने के लिए बेताब हैं कि टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी 2025 सेमीफाइनल मैच में किस टीम के साथ खेलेगी.

Champions Trophy 2025

तो चलिए आपको पूरा समीकरण समझाते हैं. और बताते हैं कि भारत का सेमीफाइनल मैच कब, कहां और कितने बजे से खेला जाएगा.

दरअसल, चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के सफर की बात करें, तो वह पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के साथ ग्रुप में शामिल है. पहला मैच भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ 6 विकेट से जीता था.

इसके बाद पाकिस्तान को भी 6 विकेट से करारी शिकस्त दी. भारत को ग्रुप स्टेज में अंतिम मैच न्यूजीलैंड के साथ 2 मार्च को खेलना है. हालांकि टीम इंडिया की सेमीफाइनल में जगह पहले ही पक्की हो चुकी है.

कब होगा पहला सेमीफाइनल मैच?

Champions Trophy 2025

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला सेमीफाइनल मैच 4 मार्च को दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयनुसार दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा. और टॉस 2 बजे होगा.

कब खेला जाएगा चैंपियंस ट्रॉफी का दूसरा सेमीफाइनल मैच?

चैंपियंस ट्रॉफी का दूसरा मैच 5 मार्च को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में आयोजित होगा. टॉस भारतीय समयनुसार 2 बजे और मैच 2 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा.

भारत का सेमीफाइनल मैच कब और कहां खेला जाएगा?

Champions Trophy 2025

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत अपने सभी मैच दुबई में ही खेलेगा. भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है. भारत का चैंपियंस ट्रॉफी में सेमीफाइनल मैच 4 मार्च को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा.

भारत का सेमीफाइनल मैच किस टीम के साथ होगा?

Champions Trophy 2025

न्यूजीलैंड टीम भारत के साथ ग्रुप ए से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम है. अब भारत का सेमीफाइनल मैच किस टीम के साथ होगा, इसके लिए भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच खास बन गया है.

अगर भारत जीतती है, तो वह अंक तालिका में टॉप पर रहेगी और ऐसा ही न्यूजीलैंड के साथ भी है. अगर भारत टॉप पर रहता है, तो उसका सामना ग्रुप बी की नंबर 2 पायदान पर रहने वाली टीम के साथ होगा. अगर भारत न्यूजीलैंड से मैच हारती है, तो उसका मैच बी ग्रुप की टॉप टीम के साथ होगा.

वहीं, ग्रुप बी में से किसी टीम का सेमीफाइनल टिकट कन्फर्म नहीं हुआ है. सभी टीमों ने 1-1 मैच खेले हैं. साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया 1-1 जीत के साथ क्रमश नंबर 1 और 2 पर हैं. जबकि इंग्लैंड और अफगानिस्तान को अभी अपनी पहली जीत की तलाश है.

Also Read: Champions Trophy 2025: न्यूजीलैंड की जीत से बांग्लादेश का कटा पत्ता, मेजबान पाकिस्तान भी हुआ बाहर

Get real time updates directly on you device, subscribe now.