IND vs PAK: टीम इंडिया पहले करेगी बॉलिंग, पाकिस्तान ने टॉस जीतकर किया बैटिंग का फैसला

Champions Trophy 2025: पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने भारत के खिलाफ आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप ए के मैच में रविवार को यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

IND vs PAK

भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ जीत हासिल करने वाली अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है जबकि पाकिस्तान ने चोटिल सलामी बल्लेबाज फखर जमां के स्थान पर इमाम उल हक को अंतिम एकादश में शामिल किया है।

भारत ने अपने पहले मैच में बांग्लादेश को छह विकेट से हराया था और वह इस मैच में जीत हासिल करके सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगा।

दूसरी तरफ पाकिस्तान अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड से 60 रन से हार गया था और उसके लिए यह मैच करो या मरो जैसा है।

Also Read: Highest Run Chase: चैपियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया ने चेज किया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर

Get real time updates directly on you device, subscribe now.