पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी को लेकर बवाल, बिहार में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े

Sandesh Wahak Digital Desk: बिहार में कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर विवाद गहरा गया है। इस घटना के विरोध में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया, जिसके बाद दोनों दलों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इस दौरान जमकर नारेबाजी और धक्का-मुक्की हुई, जिससे हालात तनावपूर्ण हो गए।

इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना सिमरी थाना क्षेत्र के बिठौली चौक की है, जहाँ कांग्रेस की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के मंच से प्रधानमंत्री के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में सिमरी थाने में कांड संख्या 243/25 दर्ज की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने गुरुवार देर रात आरोपी रफीक उर्फ राजा को सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भोपुरा गाँव से गिरफ्तार कर लिया।

वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ा विवाद

प्रधानमंत्री पर की गई टिप्पणी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हुआ था, जिसके बाद लोगों में काफी गुस्सा देखने को मिला। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव से इस टिप्पणी के लिए माफ़ी मांगने की मांग की थी।

Also Read: भारत की विकास यात्रा में जापान अहम साझेदार: पीएम मोदी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.