छत्तीसगढ़: बीजापुर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 31 नक्सली ढेर, दो जवान शहीद

Sandesh Wahak Digital Desk: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में रविवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 31 नक्सली मारे गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र के जंगल में रविवार सुबह उस समय मुठभेड़ शुरू हो गई जब सुरक्षाबलों का एक दल नक्सल विरोधी अभियान पर निकला था।

पुलिस अधिकारी ने कहा प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मुठभेड़ में 31 नक्सली मारे गए। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अब भी रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

मिली जानकारी के मुताबिक डीआरजी, एसटीएफ के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। नक्सलियों की नेशनल पार्क एरिया कमेटी फरसेगढ़ में एक्टिव है। जवानों को मौके से ऑटोमैटिक हथियार भी मिले है। मारे गए नक्सलियों की संख्या और बढ़ सकती है।

बस्तर पुलिस ने बताया कि बीजापुर जिले के नेशनल पार्क के अंतर्गत आने वाले जंगल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 31 नक्सली मारे गए हैं। तलाशी अभियान अभी जारी है। ऐसी जानकारी सामने आ रही है कि मारे गए नक्सलियों की संख्या और बढ़ सकती है। बस्तर पुलिस ने पुष्टि की कि मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए हैं। इसके अलावा दो जवान घायल हैं।

मिली जानकारी के अनुसार ये मुठभेड़ सुबह आठ बजे से चल रही है। मुठभेड़ में घायल जवानों को इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर भेजा गया है।

Also Read: Delhi: आज CM पद छोड़ेंगी आतिशी, राजभवन में उपराज्यपाल को सौंपेंगी इस्तीफा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.