वन स्टॉप सेंटर का मुख्य विकास अधिकारी ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं मिलीं दुरुस्त

Bareilly News: बरेली में महिलाओं की सुरक्षा और सहायता को लेकर प्रशासनिक सतर्कता देखने को मिली है। मुख्य विकास अधिकारी (CDO) देवयानी यादव ने 11 अक्टूबर 2026 को जिला मुख्यालय स्थित वन स्टॉप सेंटर का अचानक औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में अस्थायी रूप से आवासित पीड़ित महिलाओं से सीधा संवाद स्थापित कर उन्हें मिल रही सुविधाओं, सुरक्षा और उनकी समस्याओं के संबंध में फीडबैक लिया।

निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने सेंटर के संचालन से जुड़ी तमाम व्यवस्थाओं का गहराई से परीक्षण किया। उन्होंने कैंटीन में भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता का जायजा लिया। इसके साथ ही, केंद्र में आने वाले मामलों से जुड़ी केस पंजिका, अल्पावास पंजिका और अन्य महत्वपूर्ण पत्रावलियों का गहनता से अवलोकन किया। निरीक्षण के उपरांत सेंटर की सभी प्रशासनिक व आवासीय व्यवस्थाएं पूरी तरह मानक के अनुरूप और संतोषजनक पाई गईं।

इस औचक निरीक्षण के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी (DPO) मोनिका राणा, वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक व कर्मी तथा संबंधित पुलिस चौकी का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

रिपोर्ट- रंजीत बिसारिया

Also Read: नारी का सम्मान और स्वावलंबन ही राम राज्य का आधार: सीएम योगी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.