Aligarh News: आंगनवाड़ी केंद्र में चूरन समझकर बच्चों ने खाया कीटनाशक, 8 बच्चे अस्पताल में भर्ती

Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक आंगनवाड़ी केंद्र में चूरन समझकर कीटनाशक खाने से आठ बच्चे बीमार पड़ गए। इन सभी बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कैसे हुआ हादसा

यह घटना अतरौली थाना क्षेत्र के आकापुर गांव में एक आंगनवाड़ी केंद्र में हुई। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) राजीव द्विवेदी ने बताया, एक लड़की अपने घर से कीटनाशक का एक पैकेट ले आई थी। उसे लगा कि वह चूरन है, और उसने अपने साथ के सात अन्य बच्चों को भी उसे खाने के लिए दे दिया। कीटनाशक चखने के कुछ देर बाद ही सभी बच्चों की तबीयत खराब होने लगी।

बच्चों की हालत खतरे से बाहर

आंगनवाड़ी केंद्र के कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और बच्चों को पास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। बाद में, बेहतर इलाज के लिए उन्हें जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीओ द्विवेदी ने बताया कि डॉक्टरों के अनुसार, सभी बच्चों की हालत अब खतरे से बाहर है। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।

Also Read: Lucknow News: हाईकोर्ट ने LDA पर ठोका 50 हजार का जुर्माना, बिना नोटिस दुकान सील करने पर की कार्रवाई

Get real time updates directly on you device, subscribe now.