Lucknow News: बाल दिवस पर अमरावती स्पोर्ट्स सिटी में बच्चों ने खेल भावना से मनाया चिल्ड्रन्स डे

Lucknow News: बाल दिवस के अवसर पर अमरावती स्पोर्ट्स सिटी में बच्चों के लिए एक ऊर्जा और उमंग से भरे खेल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर लगभग 40 से अधिक बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ फ़ुटबॉल, वॉलीबॉल शोडाउन और क्रिकेट जैसे खेलों में हिस्सा लिया।

बच्चों ने मैदान पर अपनी फुर्ती, टीमवर्क और शानदार स्पोर्टिंग स्पिरिट का प्रदर्शन किया। यह आयोजन बच्चों को सक्रिय रहने, उनमें आत्मविश्वास बढ़ाने और अनुशासन सिखाने के उद्देश्य से किया गया था।

Children Day Lucknow

आयोजकों का संदेश और भविष्य की योजना

खेलों के बीच बच्चों को पौष्टिक नाश्ता भी उपलब्ध कराया गया, ताकि उनका जोश और ऊर्जा लगातार बनी रहे। अमरावती ग्रुप ने सभी को बाल दिवस की बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में खेल भावना मज़बूत होती है और एक स्वस्थ भविष्य की नींव पड़ती है। ग्रुप ने बताया, हमारा उद्देश्य खेल के माध्यम से हर बच्चे को मज़बूत, स्वस्थ और खुशहाल बनाना है। आगे भी ऐसे आयोजन नियमित रूप से जारी रहेंगे।

Also Read: गाजीपुर में बंद स्कूल से पकड़ा गया लाखों का जुआ, 24.25 लाख नकद और हथियार बरामद

Get real time updates directly on you device, subscribe now.