सिद्धार्थनगर के बच्चों को कराए जाएंगे प्राचीन मंदिरों के दर्शन, दो गांवों को मिलेगा ग्रामीण पर्यटन केंद्र का दर्जा

Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर जनपद के पर्यटन और सांस्कृतिक विकास को गति देने के लिए जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. की अध्यक्षता में जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक सिद्धार्थ सभागार में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह भी उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. ने जनपद में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने नवीन सत्र के बच्चों के लिए युवा पर्यटन क्लब का गठन करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि बच्चों को जनपद के प्राचीन मंदिरों और अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण कराया जाए, ताकि वे अपनी विरासत से जुड़ सकें।

दो गांवों को ग्रामीण पर्यटन केंद्र बनाने का प्रस्ताव

बैठक में जनपद के दो गांवों को ग्रामीण पर्यटन (Rural Tourism) केंद्र के रूप में विकसित करने पर भी चर्चा हुई। इसमें बर्डपुर विकास खंड का दुल्हा सुमाली और बढ़नी विकास खंड का घरूआर गांव शामिल हैं। इन दोनों गांवों को ग्रामीण पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने हेतु प्रस्ताव प्रेषित किया गया है।

District Magistrate Dr. Raja Ganapati R.

मंदिरों के सौंदर्यीकरण और होम स्टे को बढ़ावा

जिलाधिकारी ने मंदिरों के सौंदर्यीकरण को लेकर भी अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मंदिरों के सौंदर्यीकरण हेतु प्रस्ताव/एस्टीमेट स्थलीय निरीक्षण करके ही बनाएं। इसके साथ ही, जनपद में पर्यटन से आय का स्रोत बढ़ाने के लिए होम स्टे नीति-2005 के अंतर्गत पंजीकरण कराकर आपका अपना घर बनेगा योजना को बढ़ावा देने के लिए भी कहा गया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी सतीश सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी रमेंद्र कुमार मौर्य, जिला पर्यटन सूचना अधिकारी प्रिया सिंह और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- जाकिर खान

Also Read: पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह से मिलेंगे प्रशांत किशोर! संभावित मुलाकात की चर्चाओं पर साफ़ हुई तस्वीर

Get real time updates directly on you device, subscribe now.