बिहार में बेकाबू अपराध पर बोले चिराग पासवान, ऐसी सरकार का समर्थन करने पर मुझे दुख है
Sandesh Wahak Digital Desk: बिहार में विधानसभा चुनाव से ठीक दो महीने पहले राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी बीच, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने राज्य में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने यहाँ तक कह दिया कि मुझे दुख है कि मैं ऐसी सरकार का समर्थन कर रहा हूं, जहां अपराध बेकाबू हो गए हैं।
दरअसल, पिछले कुछ दिनों से बिहार में हत्या की घटनाओं में तेज़ी देखी जा रही है। बताया जा रहा है कि एक महीने के भीतर 50 से ज़्यादा हत्या के मामले सामने आए हैं। दिनदहाड़े गोलीबारी और अस्पतालों में भी हुई हत्याओं ने लोगों में डर का माहौल बना दिया है, जिसके चलते अब सरकार पर सवाल उठ रहे हैं। यहाँ तक कि सरकार का समर्थन करने वाले राजनीतिक दल भी अब कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करने लगे हैं।
Breaking: "Bihar में जंगलराज है, मुझे शर्म है ऐसी सरकार को समर्थन देने में"
– कैबिनेट मंत्री, चिराग पासवानपहले सत्यपाल मलिक
फिर जगदीप धनखड़
अब चिराग पासवानएक-एक कर सब बोलने लगे हैं — BJP का असली चेहरा सबके सामने है।#BiharPolitics #ChiragPaswan #BJPFailsBihar #LawAndOrder pic.twitter.com/xEvtYRshzm
— Deepak Khatri (@Deepakkhatri812) July 26, 2025
अपराधियों के सामने प्रशासन नतमस्तक
बिहार में बढ़ते अपराध पर चिंता जताते हुए केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि जिस तरह से ये वारदातें हो रही हैं, उससे लगता है कि प्रशासन अपराधियों के सामने पूरी तरह से नतमस्तक हो गया है। उन्होंने माना कि ऐसी घटनाओं की निंदा करना ज़रूरी है, लेकिन इससे भी ज़्यादा ज़रूरी यह समझना है कि ये अपराध क्यों हो रहे हैं। पासवान ने कहा कि अगर अपराधों का यह सिलसिला ऐसे ही चलता रहा, तो स्थिति भयावह हो जाएगी, बल्कि, स्थिति भयावह हो चुकी है।
सरकार से कदम उठाने का अनुरोध
चिराग पासवान ने इस बात पर दुख जताया कि वह ऐसी सरकार का समर्थन कर रहे हैं, जहाँ अपराध बेलगाम हो गए हैं। उन्होंने कहा, इन सबके बीच, मैं सरकार से समय रहते कदम उठाने का अनुरोध करता हूं। मुझे दुख है कि मैं ऐसी सरकार का समर्थन कर रहा हूं, जहां अपराध बेकाबू हो गए हैं। पासवान ने जोर देकर कहा कि बिहार अब इनके बस में नहीं है और लोग बढ़ते अपराधों से परेशान हो चुके हैं।
Also Read: Amethi News: सपा नेता जयसिंह ने शुरू की ‘PDA पाठशाला’, बच्चों को बांटी कॉपी-किताबें

