CJP संसद मार्च: 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल! FIR की तैयारी, Pakistan एंगल की भी होगी जांच

CJP Parliament March: दिल्ली में CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के ‘संसद मार्च’ के दौरान हुई हिंसा के बाद पुलिस ने बड़ा दावा किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान हुई झड़पों में 50 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। हालात पर काबू पाने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। अब पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुट गई है और हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

पुलिस का कहना है कि हिंसा के बाद नई दिल्ली जिले के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। वहीं अब तक 70 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें पुलिस के अनुसार कई ऐसे लोग भी शामिल हैं जो छात्र नहीं हैं। सभी से पूछताछ की जा रही है।

हिंसा के पीछे साजिश और Pakistan एंगल की भी जांच

पुलिस सूत्रों के अनुसार, जांच केवल हिंसा तक सीमित नहीं रहेगी बल्कि इसके पीछे किसी सुनियोजित साजिश की भी पड़ताल की जाएगी। सूत्रों का दावा है कि सोशल मीडिया पर पाकिस्तान से जुड़े कुछ हैंडल लगातार प्रदर्शन को लेकर पोस्ट और भ्रामक सूचनाएं फैला रहे थे। इसी वजह से जांच एजेंसियां कथित Pakistan एंगल की भी जांच कर रही हैं। हालांकि, इस संबंध में अभी तक पुलिस ने कोई आधिकारिक निष्कर्ष जारी नहीं किया है।

FIR की तैयारी, कई धाराओं में होगी कार्रवाई

CJP संसद मार्च: 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल! हिंसा की साजिश और Pakistan एंगल की होगी जांच

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, संसद पुलिस स्टेशन क्षेत्र में हुई पत्थरबाजी, पुलिसकर्मियों पर कथित हमले और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की घटनाओं को लेकर अलग-अलग एफआईआर दर्ज की जाएंगी। पुलिस का कहना है कि वीडियो फुटेज, सीसीटीवी और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

सूत्रों का दावा है कि प्रदर्शन के दौरान कुछ स्थानों पर वाहनों और दुकानों में भी तोड़फोड़ की गई। इन सभी घटनाओं की जांच की जा रही है।

पुलिस की अपील- अफवाहों से रहें दूर

दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (पीआरओ) राजीव रंजन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी प्रदर्शनकारियों को कानून का पालन करना चाहिए और किसी भी तरह की हिंसक या गैरकानूनी गतिविधि से दूर रहना चाहिए।

उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया पर फैल रही अपुष्ट और भ्रामक सूचनाओं पर भरोसा न करने की भी अपील की। पुलिस का कहना है कि नागरिक केवल आधिकारिक स्रोतों से जारी जानकारी पर ही विश्वास करें।

Also Read: ‘मैं अनशन जारी रखूंगा…’ अस्पताल से वांगचुक का बड़ा ऐलान, सरकार को फिर दी चुनौती

Get real time updates directly on you device, subscribe now.