धर्मेंद्र प्रधान के बाद CJP के निशाने पर आए प्रधानमंत्री मोदी, उठाई इस्तीफे की मांग
PM Modi Resign: दिल्ली के जंतर-मंतर पर 21 दिनों से भूख हड़ताल कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को शनिवार सुबह दिल्ली पुलिस ने धरनास्थल से हटाकर अस्पताल में भर्ती करा दिया। पुलिस का कहना है कि उनकी बिगड़ती सेहत को देखते हुए यह कदम उठाया गया। इससे पहले हाई कोर्ट भी वांगचुक के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दे चुका था। इस कार्रवाई के बाद प्रदर्शनकारियों और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने कड़ी नाराजगी जताई।
पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग, सोशल मीडिया पर पोस्ट
वांगचुक 28 जून से देशभर में हो रहे पेपर लीक के विरोध में छात्रों के साथ अनशन पर बैठे थे। पहले आंदोलन के दौरान शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की जा रही थी, लेकिन पुलिस कार्रवाई के बाद सीजेपी ने अपना रुख और सख्त कर लिया। पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “Modi Must Resign” और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग की।
Modi must resign!
— Cockroach is Back (@Cockroachisback) July 18, 2026
अभिजी दीपके ने पुलिस कार्रवाई को बताया ‘तानाशाही’
सोनम वांगचुक को हटाए जाने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजी दीपके खुद अनशन पर बैठ गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने वांगचुक को जबरन हटाया और प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किया। दीपके ने एक वीडियो संदेश में दावा किया कि उन्हें भी एक दोस्त के घर पर रोका गया और उनके साथ मारपीट की गई।
उन्होंने कहा कि वांगचुक को अस्पताल ले जाने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया, लेकिन अब भी जंतर-मंतर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। दीपके ने देशभर के लोगों से कानून का पालन करते हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की अपील की और कहा कि इस तरह की “तानाशाही” का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया जाना चाहिए।
Also Read: नहीं रुकेगा अनशन! वांगचुक की जगह अब हंगर स्ट्राइक पर बैठेंगे अभिजीत, CJP का बड़ा ऐलान

