धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जारी रहेगा सीजेपी का आंदोलन, प्रवक्ता आशुतोष रांका बोले- जंतर-मंतर से नहीं हटेंगे
Sandesh Wahak Digital Desk: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का आंदोलन और तेज होता नजर आ रहा है। जंतर-मंतर पर डटे प्रदर्शनकारियों ने साफ कर दिया है कि जब तक शिक्षा मंत्री अपने पद से त्यागपत्र नहीं दे देते, तब तक आंदोलन खत्म नहीं होगा। बुधवार को संगठन के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कड़े तेवर दिखाते हुए स्पष्ट किया कि यह लड़ाई देश के युवाओं के भविष्य से जुड़ी है और जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर से एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे।
युवाओं के मुद्दे पर कोई भी आए साथ, स्वागत है
मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास के बाहर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन पर रांका ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर किसी को अपनी बात रखने का अधिकार है। जो भी राजनीतिक दल या नेता युवाओं की आवाज उठा रहा है, उसका स्वागत किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश को सही दिशा देने और आंदोलन को मजबूती प्रदान करने के लिए यदि सभी दल मिलकर काम करते हैं, तो यह एक सकारात्मक कदम है।
"We will not leave Jantar Mantar until Union Education Minister Dharmendra Pradhan resigns,"
: Ashutosh Ranka pic.twitter.com/b536E5I8KT
— Cockroach Janta Party (@CJP_for_India) July 22, 2026
विजेता दहिया पर एक्शन और फंडिंग विवाद पर दी सफाई
संगठन के भीतर से प्रवक्ता विजेता दहिया को पद से हटाए जाने के सवाल पर आशुतोष रांका ने बताया कि कुछ बेहद संवेदनशील वीडियो सामने आने के बाद जनभावनाओं का सम्मान करते हुए यह सख्त कदम उठाया गया है। वहीं, प्रदर्शन के दौरान खाने-पीने और आर्थिक सहायता (फंडिंग) को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि यह किसी खास व्यक्ति या संस्था की फंडिंग नहीं है। बिहार, अहमदाबाद, जयपुर और केरल जैसे देश के कोने-कोने से लोग अपनी स्वेच्छा से सोशल मीडिया के जरिए खाना और राशन ऑर्डर करके भेज रहे हैं, जो देश की जनता के समर्थन को दर्शाता है।
Also Read: दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद, CJP मार्च हिंसा मामले में पुलिस ने दर्ज कीं 10 FIR

