उत्तराखंड में बादल फटने से तबाही, रुद्रप्रयाग और चमोली में कई परिवार फंसे

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में एक बार फिर बादल फटने की घटना सामने आई है। इस हादसे से इलाके में भारी तबाही मची है और कुछ परिवारों के मलबे में फंसे होने की खबर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर दुख जताते हुए अधिकारियों को युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य चलाने के निर्देश दिए हैं।

सीएम धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर बताया कि उन्हें रुद्रप्रयाग के बसुकेदार और चमोली के देवाल क्षेत्र में बादल फटने की दुखद जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि वह लगातार अधिकारियों के संपर्क में हैं और आपदा सचिव तथा जिलाधिकारी से बात कर बचाव कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए हैं।

कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट

इस बीच, मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पिथौरागढ़, उधम सिंह नगर, अल्मोड़ा, नैनीताल और देहरादून में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी और उत्तरकाशी में येलो अलर्ट है। प्रशासन भी हाई अलर्ट पर है और लोगों से नदी-नालों से दूर रहने की अपील की गई है।

Also Read: Varanasi News: CDO हिमांशु नागपाल की अध्यक्षता में हुई योजनाओं की समीक्षा बैठक, 9 करोड़ से अधिक की परियोजनाएं स्वीकृत

Get real time updates directly on you device, subscribe now.