जम्मू-कश्मीर के डोडा में फटा बादल, अचानक आई बाढ़ से 10 घर क्षतिग्रस्त

Sandesh Wahak Digital Desk: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में मंगलवार को बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई, जिससे 10 से ज़्यादा घर टूट गए। यह घटना ऐसे समय में हुई जब मौसम विभाग ने जम्मू संभाग के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी थी। राहत की बात यह है कि इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

भारी बारिश के कारण जम्मू संभाग की तवी नदी उफान पर है और कई नदियों व नालों में जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। अधिकारियों ने बताया कि रात तक जलस्तर में और बढ़ोतरी हो सकती है।

मौसम की गंभीरता को देखते हुए, जम्मू संभाग में बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है। लोगों को नदियों और भूस्खलन वाले इलाकों से दूर रहने की सलाह दी गई है। खराब मौसम के कारण जम्मू संभाग में सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहे।

अगले 24 घंटों में भी भारी बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कठुआ जिले में 155.6 मिमी, डोडा के भद्रवाह में 99.8 मिमी और जम्मू में 81.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। अधिकारियों ने 27 अगस्त तक पहाड़ी इलाकों में बादल फटने और भूस्खलन होने की आशंका जताई है।

Also Read: Lucknow News: फर्जी इमरजेंसी कॉल पर बुलाया एम्बुलेंस, पहुंचते ही बदमाशों ने चालक पर किया रॉड से हमला, FIR दर्ज

Get real time updates directly on you device, subscribe now.