Clove Water: लौंग का पानी सेहत के लिए वरदान, वेट लॉस से लेकर इम्यूनिटी बूस्ट तक मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे
Clove Water: दादी-नानी के घरेलू नुस्खों में लौंग का नाम सबसे ऊपर आता है। यह सिर्फ मसाले के रूप में नहीं, बल्कि औषधीय गुणों से भरपूर एक सुपरफूड भी माना जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि लौंग का पानी भी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है? लौंग के पानी को अपनी डेली डाइट में शामिल कर कई स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। आइए जानते हैं लौंग का पानी पीने के फायदे और इसे बनाने का सही तरीका।
कैसे बनाएं लौंग का पानी?
लौंग का पानी बनाने के लिए रात में एक गिलास गुनगुने पानी में 4-6 लौंग डालकर छोड़ दें। सुबह इसे हल्की आंच पर 10-15 मिनट तक उबालें और गुनगुना होने पर खाली पेट पी लें।
लौंग का पानी पीने के जबरदस्त फायदे:
1. पाचन तंत्र को बनाए मजबूत

लौंग का पानी पेट की जलन, गैस, ब्लोटिंग और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है। यह गट हेल्थ को सुधारने और डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूत बनाने में सहायक होता है।
2. वेट लॉस में मददगार

जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उनके लिए लौंग का पानी बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और शरीर में जमा एक्स्ट्रा फैट को तेजी से बर्न करने में मदद करता है।
3. इम्यूनिटी को करे बूस्ट

लौंग में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। रोज सुबह लौंग का पानी पीने से सर्दी-जुकाम और अन्य इंफेक्शन्स से बचाव होता है।
4. बॉडी को रखे हाइड्रेटेड

लौंग का पानी शरीर को डिटॉक्स करता है और हाइड्रेटेड बनाए रखता है, जिससे त्वचा भी ग्लो करने लगती है।
Also Read: सुबह उठते ही साफ नहीं हो पाता पेट? तुरंत अपनाएं ये रामबाढ़ उपाय

