CM नीतीश कुमार का शिक्षकों की बहाली में ऐतिहासिक निर्णय, बिहार डोमिसाइल नीति को मिली हरी झंडी

Sandesh Wahak Digital Desk: बिहार में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने घोषणा की है कि राज्य में होने वाली शिक्षकों की नियुक्तियों में अब बिहार के स्थानीय उम्मीदवारों (डोमिसाइल धारक) को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए शिक्षा विभाग को नियमों में आवश्यक संशोधन करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह नई व्यवस्था आगामी टीचर रिक्रूटमेंट एग्जाम-4 (TRE-4) से लागू होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में शिक्षा सुधार उनकी सरकार की प्राथमिकताओं में हमेशा शीर्ष पर रहा है। नवंबर 2005 में सरकार संभालने के बाद से ही बड़ी संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति की गई है, जिससे शिक्षा व्यवस्था को मजबूत आधार मिला है।

सीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि TRE-4 परीक्षा वर्ष 2025 में कराई जाएगी, जबकि TRE-5 का आयोजन 2026 में होगा। उनका कहना है कि इस निर्णय से स्थानीय युवाओं को ज्यादा अवसर मिलेंगे और बिहार की शिक्षा व्यवस्था में स्थायित्व और मजबूती आएगी।

 

Also Read: JMM के संस्थापक और झारखंड के पूर्व CM शिबू सोरेन का निधन, कई महीनों से चल रहे थे…

Get real time updates directly on you device, subscribe now.