सीएम सिद्धारमैया के इस्तीफे का ऐलान, डीके शिवकुमार होंगे कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री
Sandesh Wahak Digital Desk: कर्नाटक की सियासत से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने पद से इस्तीफे का ऐलान कर दिया है। बेंगलुरु में सीएम आवास पर बुलाई गई मंत्रियों की हाई-प्रोफाइल ‘ब्रेकफास्ट मीटिंग’ में सिद्धारमैया ने खुद इस चौंकाने वाले फैसले की घोषणा की। इस बैठक में उन्होंने अपने कैबिनेट सहयोगियों को साफ कर दिया कि वे अब मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी छोड़ रहे हैं।
इसके साथ ही राज्य के अगले कप्तान के नाम पर से भी पर्दा उठ गया है। प्रदेश के दिग्गज नेता और मौजूदा उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री होंगे। तय शेड्यूल के मुताबिक, सिद्धारमैया दोपहर ठीक 3 बजे लोकभवन जाएंगे, जहां वे आधिकारिक तौर पर अपना इस्तीफा सौंपेंगे। दरअसल, कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत इस समय बेंगलुरु में मौजूद नहीं हैं। पारिवारिक कारणों (रिश्तेदार की बीमारी) के चलते राज्यपाल इस वक्त मध्य प्रदेश के इंदौर दौरे पर हैं। राज्यपाल की गैरमौजूदगी के कारण ही सिद्धारमैया लोकभवन जाकर इस्तीफे की प्रक्रिया को पूरा करेंगे।
कैबिनेट मंत्री एचके पाटिल ने की पुष्टि
इस सियासी भूचाल के बीच मुख्यमंत्री आवास पर हुई नाश्ते की बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री एचके पाटिल का बड़ा बयान सामने आया है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने इस पूरी खबर पर मुहर लगा दी। एचके पाटिल का बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री दोपहर 3 बजे अपना इस्तीफा दे देंगे। सीएम सिद्धारमैया ने बैठक में स्पष्ट कह दिया है कि हम सब मिलकर डीके शिवकुमार को नया मुख्यमंत्री बनाएंगे, अब वही राज्य के अगले सीएम होंगे।
Also Read: ताजमहल की सुरक्षा में बड़ी चूक, मुख्य गुंबद के नीचे भजन-कीर्तन का वीडियो वायरल, ASI ने बैठाई जांच

