सीएम योगी के जापान दौरे पर अखिलेश ने कसा तंज, बोले- जा रहे हैं तो देख आइएगा काशी अब तक क्योटो क्यों नहीं बनी
Lucknow News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 फरवरी से एक अहम विदेश दौरे पर रवाना हो रहे हैं। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य यूपी को देश का अगला औद्योगिक पावरहाउस बनाना और अरबों डॉलर का निवेश आकर्षित करना है। लेकिन इस दौरे के शुरू होने से पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए इसे ‘मनसुख-पर्यटन’ करार दिया है।
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर बिना नाम लिए मुख्यमंत्री को निशाने पर लिया। उन्होंने सलाह दी कि जापान जा रहे हैं तो क्योटो शहर जरूर जाइएगा। अखिलेश ने सवाल उठाया कि प्रधानमंत्री मोदी का संसदीय क्षेत्र काशी (वाराणसी) अभी तक क्योटो जैसा क्यों नहीं बन पाया? अखिलेश ने लिखा कि इस चला-चली की बेला (अंतिम वर्ष) में मुख्यमंत्री जापान जाकर क्या ही अध्ययन कर लेंगे और क्या योजना बना पाएंगे। उन्होंने तंज कसा कि जापान से शहरों की विरासत बचाने का सबक लेकर आइएगा, ताकि पता चल सके कि काशी की विरासत कैसे बिगड़ी।
जापान जा रहे हैं तो क्योटो भी चले जाइएगा, जिससे ये पता चल सके कि प्रधान-संसदीय क्षेत्र काशी, क्योटो जैसा क्यों नहीं बन पाया या उसकी विरासत कैसे बिगड़ी। जापान से विरासतों को बचाने और शहरों को आगे बढ़ाने का सकारात्मक सबक लेते आइएगा।
वैसे अब चला-चली की बेला में अपने अंतिम वर्ष में…
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) February 20, 2026
विपक्ष के हमलों के बीच मुख्यमंत्री का यह दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री का फोकस यूपी के परिवहन ढांचे और शहरी विकास को आधुनिक बनाने पर है।
मैग्लेव ट्रेन का अनुभव: सीएम योगी जापान में हवा में तैरकर चलने वाली 600 किमी/घंटा की रफ्तार वाली मैग्लेव ट्रेन का सफर करेंगे और इस तकनीक को यूपी में लाने की संभावनाओं को टटोलेंगे।
जापान और सिंगापुर सिटी: सूत्रों के मुताबिक, सीएम ग्रेटर नोएडा में ‘जापान सिटी’ और सिंगापुर सिटी बनाने का प्रस्ताव पेश करेंगे। इसके लिए सेक्टर 5A और सेक्टर 7 में करीब 500 एकड़ भूमि आवंटित करने की योजना है।
Also Read: सुल्तानपुर कोर्ट में राहुल गांधी की पेशी, 20 मिनट तक चली कार्यवाही, अगली सुनवाई 9 मार्च को

