यूपी बजट पर बोले सीएम योगी, 9 साल में 3 गुना बढ़ा बजट, अब देश की टॉप-3 इकोनॉमी में शामिल है उत्तर प्रदेश
Lucknow News: उत्तर प्रदेश विधानसभा में 9,12,696 करोड़ रुपये का विशाल बजट पेश होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की जनता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अब बीमारू राज्य की छवि से बाहर निकलकर पोटेंशियल हब बन चुका है। सीएम ने गर्व के साथ बताया कि बीते 9 वर्षों में सरकार ने बिना कोई नया टैक्स लगाए राज्य के बजट को तीन गुना बढ़ा दिया है। सीएम योगी ने घोषणा की कि उत्तर प्रदेश अब तकनीक के मामले में दुनिया से कदम मिलाएगा।
एआई मिशन (AI Mission): प्रदेश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मिशन की शुरुआत की जाएगी।
स्टेट डेटा अथॉरिटी: डेटा प्रबंधन के लिए अलग से स्टेट डेटा अथॉरिटी का गठन होगा।
डेटा सेंटर क्लस्टर: नई टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने के लिए विशेष डेटा सेंटर बनाए जाएंगे।
खेती-किसानी को लेकर सीएम ने कहा कि अब अन्नदाता को उद्यमी (Entrepreneur) बनाने का समय आ गया है।
सिंचाई और बिजली: पीएम कुसुम योजना के जरिए किसानों को सोलर पंप दिए जा रहे हैं।
चीनी मिलों का कायाकल्प: प्रदेश की 44 चीनी मिलों के आधुनिकीकरण से लगभग 10 लाख नए रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं।
मुख्यमंत्री ने इस बजट की चार मुख्य स्तंभ (Themes) बताए, सुरक्षित नारी, सक्षम युवा, खुशहाल किसान और हर हाथ को काम। काशी और मिर्जापुर जैसे क्षेत्रों में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विशेष क्लस्टर विकसित किए जा रहे हैं। बजट का 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक हिस्सा बुनियादी ढांचे और निर्माण कार्यों पर खर्च होगा, जिससे बड़े पैमाने पर रोजगार मिलेगा।
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा पेश बजट का जिक्र करते हुए सीएम ने बताया कि नीति आयोग के एक्सपोर्ट प्रिपेयर्डनेस इंडेक्स में यूपी लैंड-लॉक्ड राज्यों में नंबर-1 पर है। बेहतर कानून-व्यवस्था के चलते प्रदेश में अब तक 50 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं।
Also Read: यूपी बजट 2026-27: बेटियों को मिलेगी स्कूटी और कामकाजी महिलाओं के लिए बनेंगे हॉस्टल

