सीएम योगी ने सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर फ्लैग पिन और स्मारिका का किया विमोचन
Lucknow News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के मौके पर अपने सरकारी आवास 5-कालिदास मार्ग पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने ‘फ्लैग पिन’ और ‘स्मारिका’ (स्मृति चिन्ह) का विमोचन किया। उन्होंने कहा, यह दिवस देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए वीर जवानों को नमन करने और उनके परिवारों के कल्याण तथा सम्मान के प्रति पूरे राष्ट्र की प्रतिबद्धता को दोहराने का प्रतीक है।

यह दिन हमें याद दिलाता है कि हमें अपने सैनिकों और उनके आश्रितों के प्रति हमेशा आभारी रहना चाहिए और उनके सहयोग के लिए योगदान देना चाहिए। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सशस्त्र बलों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
Also Read: Moradabad News: सपा नेता का WhatsApp हैक, अधिकारियों और महिलाओं वाले ग्रुप में पहुंचा अश्लील वीडियो

