CM योगी ने वाराणसी में जनता दर्शन के दौरान सुनीं जन समस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को वाराणसी के सर्किट हाउस में जनता दर्शन का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने राज्य के दूर-दराज के इलाकों से आए लोगों की समस्याओं को ध्यान से सुना। मुख्यमंत्री ने एक-एक कर सभी फरियादियों से मुलाकात की और उनकी शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश दिए।

जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि वे लोगों की समस्याओं का समाधान तेजी से और पूरी संवेदनशीलता के साथ करें। उन्होंने जोर दिया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फरियादियों में आर्थिक मदद, चिकित्सा सहायता और भूमि विवाद से जुड़ी समस्याएं प्रमुख थीं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करें और भूमि से जुड़े मामलों का निष्पक्ष समाधान करें। इस पहल का उद्देश्य जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना और लोगों को न्याय दिलाना है।

 

Also Read: यूपी में NEET काउंसलिंग में धांधली, फर्जी सर्टिफिकेट से 71 छात्रों ने पाई मेडिकल सीट, अब होगी FIR

Get real time updates directly on you device, subscribe now.