CM योगी ने जनता दर्शन में सुनीं आम जन की समस्याएं, अफसरों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान आम जनता की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं।

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रत्येक व्यक्ति से व्यक्तिगत रूप से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं पर गंभीरता दिखाई और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर समस्या का समाधान प्राथमिकता और पारदर्शिता के साथ समयबद्ध तरीके से किया जाए।

जन सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है – सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि जनता की सेवा और उनकी समस्याओं का समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने उपस्थित अफसरों को चेताया कि किसी भी तरह की लापरवाही या टालमटोल सहन नहीं की जाएगी।

 

Also Read: UP Police SI Recruitment: महिला अभ्यर्थी पिता पक्ष का ही जाति प्रमाणपत्र करें अपलोड, बोर्ड ने दूर…

Get real time updates directly on you device, subscribe now.