CM योगी ने फहराया तिरंगा, बोले- ‘विकसित भारत’ का सपना तभी होगा साकार जब हर नागरिक निभाएगा कर्तव्य

Sandesh Wahak Digital Desk: आज, शुक्रवार, 15 अगस्त 2025 को पूरे देश के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में भी स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी मौके पर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झंडारोहण कर सभी प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

https://twitter.com/myogiadityanath/status/1956200856988049864/photo/3

झंडारोहण के बाद अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता का सही अर्थ राष्ट्रीय कर्तव्यों का पालन करना है। उन्होंने कहा कि जब उत्तर प्रदेश का प्रत्येक नागरिक एकजुट होकर अपने दायित्वों को निभाएगा, तभी ‘विकसित भारत’ का सपना साकार हो पाएगा।

योगी आदित्यनाथ ने इस पावन अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, महान क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को भावभीनी श्रद्धांजलि भी दी। उन्होंने कहा कि इन्हीं महान विभूतियों के अथक संघर्ष की बदौलत हमें सैकड़ों वर्षों की गुलामी से मुक्ति मिली और पूरा देश एक साथ स्वाधीनता आंदोलन से जुड़ा।

स्वतंत्रता दिवस का यह पर्व पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिनमें देशभक्ति के गीत और झाँकियाँ देखने को मिल रही हैं।

 

Also Read: Lucknow News: बीकेटी विधानसभा में ‘पीडीए पंचायत’ का आयोजन, 2027 की तैयारी में जुटी सपा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.