सीएम योगी आज बरेली में: SIR की मंडलीय समीक्षा बैठक में होंगे शामिल, शहर में रूट डायवर्जन लागू

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश की नाथ नगरी बरेली में गुरुवार (11 दिसंबर 2025) का दिन वीवीआईपी मूवमेंट के नाम रहेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बरेली पहुंच रहे हैं, जहां वह दो प्रमुख कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए शहर में रूट डायवर्जन लागू किया गया है और पुलिस-प्रशासन ने व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली हैं।

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम विवरण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार दोपहर 3:05 बजे त्रिशूल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। उनका विस्तृत कार्यक्रम इस प्रकार है:

समय कार्यक्रम स्थान
3:05 बजे आगमन (बाबतपुर एयरपोर्ट, वाराणसी से) त्रिशूल एयरपोर्ट, बरेली
3:25 से 4:25 बजे तक मंडलीय समीक्षा बैठक (SIR पर केंद्रित) सर्किट हाउस सभागार
4:35 बजे झारखंड के राज्यपाल के पुत्र के विवाह समारोह में भागीदारी आईवीआरआई (IVRI)
4:50 बजे आईवीआरआई से प्रस्थान त्रिशूल एयरपोर्ट
5:10 बजे लखनऊ के लिए राजकीय वायुयान से प्रस्थान त्रिशूल एयरपोर्ट

वीआईपी उपस्थिति

मुख्यमंत्री के साथ अन्य कई वीआईपी और मंत्री भी बरेली पहुंच रहे हैं।

  • जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी मुख्यमंत्री के साथ वाराणसी से आएंगे और विवाह समारोह दोनों में शामिल होंगे।

  • प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर: मंडलीय समीक्षा बैठक में मौजूद रहेंगे।

  • पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह: मुख्यमंत्री का स्वागत करने त्रिशूल एयरपोर्ट जाएंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

  • राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान: विवाह समारोह में शामिल होंगी और शुक्रवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल, फरीदपुर का निरीक्षण करेंगी।

  • पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग के उपाध्यक्ष (उपमंत्री स्तर) सूर्य प्रकाश पाल भी आगमन करेंगे।

शहर में रूट डायवर्जन

वीवीआईपी मूवमेंट के कारण गुरुवार को शहर में भारी वाहनों और रोडवेज बसों के लिए व्यापक रूट डायवर्जन लागू रहेगा:

  • भारी वाहनों का प्रतिबंध: परसाखेड़ा रोड नम्बर-1, विलवा पुल, लालपुर कट, विलयधाम, ट्रांसपोर्टनगर, रामगंगा तिराहा, बुखारा मोड से कोई भी भारी वाहन शहर की ओर नहीं आएगा।

  • बदायूं जाने वाले वाहन: दिल्ली/रामपुर से आने वाले भारी वाहन/बसें झुमका से बड़ा बाईपास, विल्वा, विलयधाम, फरीदपुर से फतेहगंज पूर्वी से होकर जाएंगी।

  • लखनऊ जाने वाले वाहन: दिल्ली/रामपुर से आने वाले भारी वाहन/रोडवेज बसें बड़ा बाईपास से झुमका, विल्वा, फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी होकर जा सकेंगी।

  • रोडवेज बस संचालन: सभी मार्गों की रोडवेज बसें इन्वर्टिस तिराहा होते हुए सेटेलाइट बस स्टैण्ड तक आएंगी। पुराना रोडवेज बस स्टैण्ड से बसों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा।

Also Read: लखनऊ नगर निगम का व्यापक अभियान, 4 जोनों में गंदगी और अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई

Get real time updates directly on you device, subscribe now.