CM योगी ने दिव्य कला प्रदर्शनी का किया उद्घाटन, 500 दिव्यांगजनों को बांटे सहायक उपकरण

Lucknow News: विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर बुधवार को राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में राज्यस्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 10:30 बजे समारोह में पहुँचे और उन्होंने इसका उद्घाटन किया।

इस खास मौके पर मुख्यमंत्री ने दिव्य कला प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया, जिसके बाद उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए।

World Disability Day

दिव्यांग बच्ची की पेंटिंग पर ऑटोग्राफ

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिव्यांग कलाकारों की प्रतिभा की सराहना की। प्रदर्शनी का अवलोकन करते समय उन्होंने एक दिव्यांग बच्ची द्वारा बनाई गई अपनी पेंटिंग को देखा और उस पर ऑटोग्राफ भी दिया, जिससे बच्ची और वहाँ मौजूद सभी लोग उत्साहित हुए।

World Disability Day

500 लाभार्थियों को मिली सौगात

इस समारोह में विभाग द्वारा चयनित 500 दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायक उपकरण प्रदान किए गए। इनमें मुख्य रूप से ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण मशीन (Hearing Aids), वॉकर व अन्य आवश्यक सहायक उपकरण शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, दिव्यांग बच्चों को उनकी पढ़ाई में मदद के लिए पाठ्य सामग्री भी वितरित की गई।

World Disability Day

प्रतिभा को पहचान देगी दिव्य कला प्रदर्शनी

दिव्य कला प्रदर्शनी में दिव्यांग कलाकारों द्वारा निर्मित हस्तशिल्प, कलाकृतियाँ और पेंटिंग्स प्रदर्शित की जा रही हैं। यह प्रदर्शनी आम जनता के लिए भी खोली जाएगी, ताकि दिव्यांग कलाकारों की प्रतिभा को व्यापक पहचान और प्रोत्साहन मिल सके। इस कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजनों को सशक्त बनाना और समाज की मुख्यधारा में शामिल होने के लिए उन्हें आवश्यक सहायता प्रदान करना है।

Also Read: Syed Mushtaq Ali Trophy: शार्दुल ठाकुर ने बरपाया कहर, 7 गेंदों में झटके 4 विकेट

Get real time updates directly on you device, subscribe now.