जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 52 से अधिक फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने सरकारी आवास पर जनता दर्शन का आयोजन किया। इस दौरान प्रदेश भर से 52 से अधिक फरियादी अपनी समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने पहुँचे। सीएम योगी स्वयं हर फरियादी के पास पहुँचे, उनकी समस्याओं को ध्यान से सुना और संबंधित अधिकारियों को तुरंत उनके निराकरण के निर्देश दिए।

जनता दर्शन में गोरखपुर, शामली, झांसी, कन्नौज जैसे विभिन्न जनपदों से लोग आर्थिक सहायता, अवैध कब्जे, बिजली, शिक्षा और पुलिस से जुड़ी शिकायतें लेकर आए थे। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (SSP) को दो टूक निर्देश दिए कि वे जनपद स्तर पर सभी पीड़ितों की शिकायतें सुनकर उनका निराकरण कराएं।

जिलाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि जनपदों में सभी विभागों द्वारा पीड़ितों की शिकायतें सुनकर उनका निर्धारित समयावधि में समाधान कराया जाए। किसी भी गरीब व्यक्ति को कोई भी परेशानी नहीं होनी चाहिए। सबको न्याय और योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि आमजन की सेवा और सुरक्षा ही सरकार का संकल्प है, और सरकार हर जरूरतमंद की सहायता के लिए खड़ी है। प्रदेशवासियों की हर उचित परेशानी का निरंतर निदान कराया जा रहा है और आगे भी कराया जाता रहेगा।

Also Read: Lucknow News: बीएससी छात्रा की हत्या का खुलासा, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल चाकू-बाइक बरामद

Get real time updates directly on you device, subscribe now.