धर्मांतरण मामले में CM योगी का बड़ा बयान, कहा- छांगुर बाबा को मिलेगी ऐसी सजा, जो समाज के लिए बनेगी नजीर
Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश में धर्मांतरण के आरोपों का सामना कर रहे जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है। सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर स्पष्ट शब्दों में कहा कि छांगुर बाबा को ऐसी सजा दी जाएगी जो पूरे समाज के लिए मिसाल बनेगी।
हमारी सरकार बहन-बेटियों की गरिमा और सुरक्षा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी जलालउद्दीन की गतिविधियां समाज विरोधी ही नहीं, बल्कि राष्ट्र विरोधी भी हैं।
उत्तर प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था को लेकर किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरतेगी। आरोपी और…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 8, 2025
मुख्यमंत्री ने लिखा,”हमारी सरकार बहन-बेटियों की गरिमा और सुरक्षा को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी जलालुद्दीन की गतिविधियां सिर्फ समाज विरोधी नहीं, बल्कि राष्ट्र विरोधी भी हैं।” उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार कानून-व्यवस्था को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतेगी। आरोपी और उसके पूरे गिरोह की संपत्ति जब्त की जाएगी और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बलरामपुर में चला बुलडोजर, संपत्ति जब्त
सीएम योगी की यह सख्त टिप्पणी ऐसे वक्त आई है, जब उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के उतरौला क्षेत्र में छांगुर बाबा के घर पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया। छांगुर बाबा को ATS (एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड) ने धर्मांतरण से जुड़े मामलों में गिरफ्तार किया है। उस पर विदेशों से 100 करोड़ रुपये की फंडिंग लेने और धार्मिक परिवर्तनों को अंजाम देने का आरोप है।
ATS की प्रारंभिक रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं:
- छांगुर बाबा के गैंग में 18 सदस्य सक्रिय बताए गए हैं। इनमें से अब तक 4 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं और 14 की तलाश जारी है।
- यह नेटवर्क गोंडा, सिद्धार्थनगर, आजमगढ़, औरैया और पुणे तक फैला हुआ है।
- उतरौला में तालाब पर अवैध कब्जा, और पुणे में 16 करोड़ रुपये की जमीन की खरीद की साजिश का भी खुलासा हुआ है।
- गैंग की पहुंच तहसीलों और न्यायालयों तक थी। यहां तक कि सीजेएम कोर्ट में तैनात एक लिपिक की पत्नी को भी साझेदार बनाया गया था।
- गिरोह पर राष्ट्रविरोधी गतिविधियों और अवैध धर्मांतरण को संगठित रूप से संचालित करने का आरोप है।
- ATS की सख्त कार्रवाई के चलते छांगुर गैंग के मंसूबों पर पानी फिरता नजर आ रहा है।
अपराधियों के लिए यूपी में कोई जगह नहीं
सीएम योगी आदित्यनाथ ने दो टूक कहा “राज्य में शांति, सौहार्द और महिलाओं की सुरक्षा को भंग करने वालों के लिए कोई स्थान नहीं है। ऐसे अपराधियों को सजा दिलाना हमारी प्राथमिकता है, ताकि ये मामले समाज के लिए चेतावनी बनें।”
Also Read: कांवड़ यात्रा 2025: शांति और सुरक्षा के लिए यूपी सरकार की बड़ी बैठक, चार राज्यों के…

