पशु तस्करों के हमले में मारे गए दीपक के परिजनों से मिले सीएम योगी, सौंपी 5 लाख की आर्थिक मदद
Sandesh Wahak Digital Desk: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दौरान सोमवार को गोरखनाथ मंदिर में एक बेहद संवेदनशील मुलाकात की। वह हाल ही में पशु तस्करों के हमले में मारे गए दीपक गुप्ता के परिवार से मिले। सीएम ने न सिर्फ परिवार की पीड़ा पर संवेदना व्यक्त की, बल्कि उन्हें 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद का चेक भी सौंपा।
दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा: सीएम योगी
सीएम योगी ने दीपक के पिता दुर्गेश गुप्ता, मां और अन्य परिजनों को भरोसा दिलाया कि इस दुख की घड़ी में वह उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि इस जघन्य अपराध में शामिल एक भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह घटना 15 और 16 सितंबर की रात पिपराइच थाना क्षेत्र के महुआचाफी गांव में हुई थी। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ग्रामीणों की पिटाई से एक और पशु तस्कर की मौत हो गई थी। सीएम योगी के निर्देश पर प्रशासन और पुलिस के अधिकारी लगातार पीड़ित परिवार के संपर्क में थे। इस मुलाकात के दौरान सांसद रवि किशन शुक्ल और पिपराइच के विधायक महेंद्रपाल सिंह भी मौजूद थे।
Also Read: Lucknow News: मंत्री ओम प्रकाश राजभर की तबीयत बिगड़ी, इलाज के लिए मेदांता में भर्ती

