प्रयागराज में सीएम योगी ने किया गंगा पूजन, माघ मेले की तैयारियों का लिया जायजा
Prayagraj News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर संगम नगरी पहुंचे। पौष पूर्णिमा के साथ शुरू हुए माघ मेले के इंतजामों को परखने के लिए सीएम ने खुद कमान संभाली है। उन्होंने सबसे पहले गंगा तट पर पहुंचकर पवित्र जल का आचमन किया और विधिवत पूजा-अर्चना की।
माघ मेले में मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या और बसंत पंचमी जैसे प्रमुख स्नान पर्वों पर देश-दुनिया से करोड़ों श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। सीएम योगी ने अधिकारियों के साथ एक अहम समीक्षा बैठक की, जिसमें उन्होंने सुरक्षा, सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर सख्त निर्देश दिए। उनकी प्राथमिकता है कि संगम पर आने वाले किसी भी भक्त को कोई असुविधा न हो।
रामानंदाचार्य के प्रकटोत्सव में होंगे शामिल
धार्मिक मर्यादाओं का सम्मान करते हुए मुख्यमंत्री माघ मेला क्षेत्र स्थित सत्तू बाबा के पंडाल भी जाएंगे। यहाँ वे जगद्गुरु रामानंदाचार्य की 726वीं जयंती (प्रकटोत्सव समारोह) में हिस्सा लेंगे। पंडाल में संतों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है, जहाँ सीएम योगी साधु-संतों और धार्मिक गुरुओं से संवाद कर उनका आशीर्वाद लेंगे।
Also Read: मालिक के बेटे ने शादी में नहीं बुलाया तो थाने पहुंच गया नौकर

