UP News: चंदौली पहुंचे सीएम योगी, विकास कार्यों और कानून व्यवस्था को लेकर दिए दिशा-निर्देश
Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को एकदिवसीय दौरे पर चंदौली पहुंचे। जैसे ही उनका हेलिकॉप्टर जगदीशसराय के पास बने हेलिपैड पर उतरा, पहले से मौजूद भाजपा नेताओं और अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
सीएम योगी सबसे पहले जिला मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग, पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के आला अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने विकास कार्यों की प्रगति, सरकारी योजनाओं के ज़मीनी क्रियान्वयन और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही, अधिकारियों को समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री के इस दौरे को शासन की प्राथमिकताओं की समीक्षा और प्रशासनिक सतर्कता को लेकर अहम माना जा रहा है।
Also Read: सिद्धार्थनगर पहुंचे FCI बंगाल के जीएम हेमंत जैन, जनकल्याण योजनाओं का लिया ज़मीनी जायजा

