‘मंत्री जी को आगे आने दो…’ मेरठ में CM योगी का संगीत सोम को पीछे हटने का इशारा, वीडियो वायरल

Sandesh Wahak Digital Desk: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को मेरठ के सलावा में निर्माणाधीन मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का जायजा लेने पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान सबकुछ ठीक चल रहा था, लेकिन अचानक एक ऐसी स्थिति बनी जिसने वहां मौजूद लोगों और अब सोशल मीडिया पर सबका ध्यान खींच लिया है।

क्या है पूरा मामला?

निरीक्षण के दौरान सरधना के कद्दावर नेता और पूर्व विधायक संगीत सोम मुख्यमंत्री के बिल्कुल बगल में चल रहे थे। तभी मुख्यमंत्री ने हाथ से इशारा करते हुए संगीत सोम को पीछे हटने का संकेत दिया और कहा “मंत्री जी को आगे आने दीजिए।” मुख्यमंत्री का इशारा मिलते ही पीछे चल रहे राज्यमंत्री दिनेश खटीक आगे आए और सीएम के बगल में खड़े हो गए।

मुख्यमंत्री का यह छोटा सा इशारा अब राजनीतिक चर्चा का बड़ा विषय बन गया है। जानकारों का मानना है कि प्रोटोकॉल के लिहाज से मुख्यमंत्री ने राज्यमंत्री को वरीयता दी, लेकिन सार्वजनिक रूप से संगीत सोम को पीछे हटने का कहना समर्थकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

विवादों से भरा रहा दौरा

संगीत सोम के लिए यह दौरा पहले से ही थोड़ा तल्ख रहा। इससे पहले एक और वीडियो सामने आया था जिसमें वह सुरक्षा घेरे में रोके जाने पर नाराज दिखे थे और वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों पर अपनी नाराजगी जाहिर की थी। अब मुख्यमंत्री के साथ हुए इस वाकये के बाद विपक्ष और राजनीतिक विश्लेषक इसे संगीत सोम के घटते कद या प्रोटोकॉल की सख्ती से जोड़कर देख रहे हैं।

खेल विश्वविद्यालय को लेकर सख्त निर्देश राजनीतिक हलचल से इतर, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कड़े लहजे में निर्देश दिया कि खेल विश्वविद्यालय का काम हर हाल में 31 मई तक पूरा कर लिया जाए, ताकि नया शैक्षणिक सत्र समय पर शुरू हो सके।

Also Read: लखनऊ के श्रमिकों को बड़ी सौगात, सरोजनी नगर ESI औषधालय में शुरू हुई पैथोलॉजी और फिजियोथेरेपी यूनिट

Get real time updates directly on you device, subscribe now.