Lucknow News: CM योगी ने की ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत, डिप्टी सीएम के साथ ली सेल्फी
Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वतंत्रता दिवस से पहले ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत की। उन्होंने अपने सरकारी आवास से इस अभियान को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने न सिर्फ बच्चों के साथ सेल्फी ली, बल्कि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य के साथ भी एक सेल्फी खींचकर इस कार्यक्रम को यादगार बनाया।
इस अभियान के तहत मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि वे अपने घरों, सरकारी और गैर-सरकारी कार्यालयों, संस्थानों और प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर इस मुहिम में शामिल हों। यह अभियान देशभर में आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य लोगों के मन में देशभक्ति की भावना को और मजबूत करना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान को बढ़ाना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि तिरंगा हमारे गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक है। हर नागरिक को इस अभियान का हिस्सा बनना चाहिए और राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखानी चाहिए। इस अभियान के माध्यम से प्रदेश भर में लोगों को तिरंगा वितरण भी किया जा रहा है।
Also Read: यूपी में आशिक मिजाज आईएएस अफसरों पर कार्रवाई टेढ़ी खीर

