Balrampur News: सीएम योगी की गज़वा-ए-हिंद का सपना देखने वालों को चेतावनी, छांगुर जैसा होगा अंजाम

Balrampur News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दो दिवसीय बलरामपुर दौरे के दूसरे दिन विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास करने के साथ ही, मंच से राष्ट्र विरोधी तत्वों को बेहद कड़ी चेतावनी दी है। सीएम योगी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जो लोग गज़वा-ए-हिंद का सपना देखते हैं, उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

घुघुलपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत में रहकर गज़वा-ए-हिंद का सपना देखने वाले लोग देशद्रोही गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने सख्त लहजे में कहा, गज़वा-ए-हिंद भारत की धरती पर नहीं होगा। यह भूमि उन महापुरुषों की है जिन्होंने राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। यहाँ देशद्रोही विचारों की कोई जगह नहीं है।

सीएम योगी ने मंच से छांगुर उर्फ जलालुद्दीन का नाम लेते हुए सीधे तौर पर चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति इस तरह के कार्य करेगा या ऐसा सपना भी देखेगा, उसे छांगुर जैसा ही परिणाम भुगतना पड़ेगा।

दरअसल, बलरामपुर पुलिस ने हाल ही में देशविरोधी गतिविधियों में लिप्त छांगुर उर्फ जलालुद्दीन को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उस पर गज़वा-ए-हिंद से जुड़े विचारों का प्रसार करने और युवाओं को भटकाने के गंभीर आरोप लगे थे।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि ऐसे लोगों का भारत की भूमि पर कोई भविष्य नहीं है। उन्होंने कहा कि ‘गज़वा-ए-हिंद’ की कल्पना या इसके सपने देखना भी जहन्नुम जाने का टिकट बन जाएगा। उन्होंने जनता से अपील की कि समाज को ऐसे तत्वों के खिलाफ एकजुट होकर खड़ा होना चाहिए।

रिपोर्ट: योगेंद्र त्रिपाठी

Also Read: तमिलनाडु भगदड़ हादसा: 39 मौतों पर अभिनेता विजय का दिल टूटा, मृतकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

Get real time updates directly on you device, subscribe now.