Lucknow News: अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला का सीएम योगी करेंगे नागरिक अभिनंदन, स्वागत की भव्य तैयारी

Lucknow News: लखनऊ के बेटे और अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नागरिक अभिनंदन करेंगे। शुभांशु शुक्ला हाल ही में एक्सिओम-4 मिशन को सफलतापूर्वक पूरा कर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से भारत लौटे हैं। यह पहला मौका है, जब वह इस उपलब्धि के बाद अपने गृहनगर लखनऊ आ रहे हैं।

शुभांशु शुक्ला भारतीय वायुसेना के एक अनुभवी पायलट हैं। वह अंतरिक्ष स्टेशन पर कदम रखने वाले देश के पहले अंतरिक्ष यात्री बने हैं। इस मिशन के दौरान, उन्होंने 60 से ज़्यादा वैज्ञानिक प्रयोग किए और दुनिया भर के छात्रों से बात भी की। भारत लौटने पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अंतरिक्ष से लाया हुआ तिरंगा भेंट किया, जो पूरे देश के लिए एक भावुक क्षण था।

Shubhanshu Shukla

युवाओं को प्रेरणा देगी यह उपलब्धि

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुभांशु शुक्ला को उत्तर प्रदेश और पूरे देश का गौरव बताया है। उन्होंने कहा कि शुभांशु की उपलब्धि साहस, समर्पण और विज्ञान के प्रति उनके संकल्प का प्रतीक है। सीएम ने यह भी कहा कि शुभांशु की सफलता से यह साबित होता है कि उत्तर प्रदेश का युवा अब हर क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ रहा है। उनका यह सम्मान समारोह आने वाली पीढ़ियों को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने की प्रेरणा देगा।

Shubhanshu Shukla

इस भव्य स्वागत और सम्मान समारोह का आयोजन उत्तर प्रदेश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा किया जा रहा है। इस मौके पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे।

Also Read: Bhadohi News: प्रेमिका के लिए टावर पर चढ़ा युवक, बोला-वो आएगी तभी उतरूंगा, घंटों चला ड्रामा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.