CJI की टिप्पणी से जन्मी कॉकरोच जनता पार्टी इंटरनेट पर सुपरहिट, इंस्टाग्राम पर जुड़े 1 करोड़ से ज्यादा लोग

Sandesh Wahak Digital Desk: सोशल मीडिया पर इन दिनों कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की चर्चा जोरों पर है। इंस्टाग्राम पर इस पार्टी के एक करोड़ से अधिक फॉलोअर्स हो चुके हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस पार्टी का जन्म मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत की एक टिप्पणी से हुआ, हालाँकि बाद में उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि मीडिया में उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया। यह पार्टी चुनाव आयोग में पंजीकृत नहीं है, लेकिन इसने युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रियता हासिल की है।

AAP से जुड़े रहे अभिजीत की कहानी

इस अनोखी पार्टी के संस्थापक पुणे निवासी अभिजीत दीपके हैं। उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक किया है और बोस्टन विश्वविद्यालय से पब्लिक रिलेशंस की पढ़ाई की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 2020 से 2023 के बीच वे आम आदमी पार्टी (AAP) के सोशल मीडिया और चुनावी अभियानों से जुड़े रहे। 2020 के दिल्ली चुनाव में AAP की जीत में उन्होंने मीम्स आधारित डिजिटल रणनीति में अहम भूमिका निभाई थी।

पार्टी की वेबसाइट पर इसे ‘युवाओं की, युवाओं द्वारा, युवाओं के लिए पार्टी’ बताया गया है और इसका नारा है ‘धर्मनिरपेक्ष, समाजवादी, लोकतांत्रिक, आलसी’। मजाकिया अंदाज में बनाई गई इस पार्टी ने बेरोजगारी, पेपर लीक, राजनीतिक पारदर्शिता और महिला आरक्षण जैसे गंभीर मुद्दों को उठाया है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर राय बंटी हुई है, कुछ इसे ‘मीम पॉलिटिक्स’ कह रहे हैं, तो कुछ युवाओं की आवाज बताकर इसकी तारीफ कर रहे हैं।

Also Read: Siddharthnagar News: दीवानी न्यायालय परिसर की दुकानों और वाहन स्टैंड के ठेकों की नीलामी 29 मई को

Get real time updates directly on you device, subscribe now.