यूपी में शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा आदेश, 5 जनवरी तक बंद रहेंगे 12वीं तक के सभी स्कूल

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश में भीषण ठंड और शीतलहर के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के बच्चों की सुरक्षा के लिए बड़ा निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी 12वीं कक्षा तक के स्कूलों को 5 जनवरी, 2026 तक बंद करने का निर्देश दिया है। यह आदेश प्रदेश के सभी शिक्षा बोर्डों (UP Board, CBSE, ICSE) पर समान रूप से लागू होगा।

स्कूलों के लिए जारी निर्देश

भीषण ठंड और कम विजिबिलिटी के कारण छात्रों को होने वाली कठिनाई को देखते हुए शासन ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश के सभी निजी और सरकारी स्कूल 5 जनवरी तक बंद रहेंगे। यह अवकाश कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक के सभी छात्रों के लिए अनिवार्य होगा। स्कूल प्रबंधनों को इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

राहत कार्यों पर सीएम का ‘एक्शन प्लान’

सिर्फ स्कूलों की छुट्टी ही नहीं, मुख्यमंत्री ने आम जनमानस को ठंड से बचाने के लिए अधिकारियों को फील्ड पर उतरने के निर्देश दिए हैं। सभी जनपदों के सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने और जरूरतमंदों को कंबल वितरण का कार्य युद्धस्तर पर करने को कहा गया है। सीएम ने सख्त हिदायत दी है कि “कोई भी व्यक्ति खुले में न सोए”। अधिकारियों को रैन बसेरों का औचक निरीक्षण कर वहां बिस्तर, हीटर और साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

सभी जिलाधिकारियों और वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे शीत लहर के दौरान स्वयं क्षेत्रों का भ्रमण करें और राहत कार्यों की निगरानी करें।

Also Read: कफ सिरप मामले में बयानबाजी पड़ी महंगी, ड्रग इंस्पेक्टर निलंबित, विवादों से रहा है पुराना नाता

Get real time updates directly on you device, subscribe now.