कमर्शियल LPG सिलेंडर हुआ सस्ता, घरेलू ग्राहकों को करना होगा इंतज़ार

Sandesh Wahak Digital Desk: 1 अगस्त 2025 से देश में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कमी आई है। तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 33.50 रुपये की कटौती की है। हालांकि, 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जिससे आम उपभोक्ताओं को फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है।

लगातार दूसरे महीने घटे दाम

यह लगातार दूसरा महीना है जब कमर्शियल सिलेंडर सस्ता हुआ है। कीमतों में इस कटौती से रेस्टोरेंट, होटल और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को कुछ राहत मिली है।

आज से देश के प्रमुख शहरों में कमर्शियल सिलेंडर की नई कीमतें इस तरह हैं- दिल्ली: 1,631.50 रुपये, मुंबई: 1,583 रुपये, कोलकाता: 1,735.50 रुपये, चेन्नई: 1,790.00 रुपये। इससे पहले जुलाई के महीने में दिल्ली में इसकी कीमत 1665 रुपये थी।

घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर

वहीं, घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमत आखिरी बार 8 अप्रैल 2025 को बदली गई थी, जिसके बाद से इसमें कोई कमी या बढ़ोतरी नहीं हुई है। अभी दिल्ली में इसकी कीमत 853 रुपये और मुंबई में 852.50 रुपये है। तेल कंपनियां हर महीने की शुरुआत में गैस सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं।

Also Read: ED करोड़ों के लोन धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी से करेगी पूछताछ, समन जारी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.