कमर्शियल गैस सिलेंडर 49 रुपये हुआ महंगा, दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में नई दरें लागू
Sandesh Wahak Digital Desk: 1 फरवरी की सुबह कमर्शियल गैस इस्तेमाल करने वाले कारोबारियों के लिए थोड़ी भारी रही। तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में ₹49 की बढ़ोतरी कर दी है। यह नई दरें आज से ही प्रभावी हो गई हैं। राहत की बात यह है कि घर में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो के घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, अब आपको अपने शहर में सिलेंडर के लिए इतने पैसे चुकाने होंगे।
दिल्ली: 1,740.50 रुपये (पहले से 49 रुपये ज्यादा)
मुंबई: 1,692 रुपये
कोलकाता: 1,844.50 रुपये
चेन्नई: 1,899.50 रुपये
लगातार दूसरे महीने बढ़े दाम
कमर्शियल गैस की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। इससे पहले जनवरी में कंपनियों ने सीधे 111 रुपये की भारी बढ़ोतरी की थी। अब फरवरी में फिर से दाम बढ़ने से उन छोटे दुकानदारों, हलवाइयों और रेस्टोरेंट मालिकों की चिंता बढ़ गई है जो ईंधन के लिए पूरी तरह इसी सिलेंडर पर निर्भर हैं। इससे आने वाले दिनों में बाहर खाना-पीना थोड़ा महंगा हो सकता है।
Also Read: बजट से पहले निर्मला सीतारमण ने पहनी बैंगनी कांजीवरम, महिला सशक्तिकरण का इशारा

