निर्माण कार्य को तय अवधि में करें पूर्ण: स्वतंत्र देव सिंह

जल निगम विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर कैबिनेट मंत्री जानी प्रगति

पडरौना, कुशीनगर। प्रदेश के जल शक्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने जल निगम विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। निर्देशित किया कि सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं का कार्य निर्धारित अवधि में पूर्ण करा लें। उन्होंने सभी परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी भी ली। कहा कि हर घर सरकार की नल जल योजना पहुंचेगी।

जल शक्ति मंत्री ने बैठक के उपरांत मीडियाकर्मियों से वार्ता में कहा कि हर घर नल जल योजना महत्वपूर्ण योजना है। इसे घर-घर पहुंचाने के लिए जन जागरण के लिए जनप्रतिनिधि और जागरूक लोग आगे आएं। बिहार में एनडीए की सरकार के संबंध में भी चर्चा की करते हुए कहा इतिहास पर गौर करेंगे तो पाएंगे कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय, अटल जी जैसे राष्ट्र गौरव के सिद्धांतों पर चलते हुए पार्टी विकसित राष्ट्र के निर्माण के लिए समर्पित है। कहा कि सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन के विकास के कार्य कर रही है। यहां से वह बुद्ध स्थली होते हुए देवरिया में सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती पर आयोजित रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रवाना हुए।

इस मौके पर जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर, पुलिस अधीक्षक केशव कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष जगदम्बा सिंह, जिला उपाध्यक्ष दिवाकर मणि, जिला महामंत्री संतोष दत्त राय, संजय शुक्ला, नगर मंडल अध्यक्ष आद्या पांडेय, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष अनिल प्रताप राव, सभासद प्रभुनाथ सिंह, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष चंद्रप्रभा पांडेय, सहित विभागीय अधिकारी आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट: राघवेंद्र मल्ल

 

Also Read: कुशीनगर में SIR कार्यों में तेजी के निर्देश, डीएम ने धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.