कोल्टन खदानों में भूस्खलन से 200 लोगों की मौत, मलबे में दबे बच्चे और महिलाएं

Sandesh Wahak Digital Desk: पूर्वी कांगो के रुबाया क्षेत्र में बुधवार (28 जनवरी) को हुई भारी बारिश काल बनकर आई। यहां की कोल्टन खदानों में हुए भीषण भूस्खलन की वजह से कई खदानें ढह गईं। इस दिल दहला देने वाले हादसे में अब तक 200 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है, और आशंका जताई जा रही है कि मौतों का आंकड़ा 227 के पार जा सकता है।

गवर्नर के प्रवक्ता लुमुम्बा कंबेरे मुयिसा के मुताबिक, मरने वालों में केवल मजदूर ही नहीं, बल्कि वहां काम करने वाले बच्चे और पास के बाजार की महिलाएं भी शामिल हैं। बचाव कार्य अब भी जारी है, लेकिन भारी कीचड़ और मलबे की वजह से कई शवों को निकालना मुश्किल हो रहा है। घायलों को इलाज के लिए गोमा शहर भेजने की तैयारी की जा रही है। रुबाया का यह क्षेत्र रणनीतिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि दुनिया का लगभग 15% कोल्टन यहीं से निकलता है।

स्मार्टफोन का कनेक्शन: कोल्टन से ‘टैंटलम’ निकाला जाता है, जिसका इस्तेमाल हमारे मोबाइल फोन और लैपटॉप की बैटरी व इलेक्ट्रॉनिक्स में होता है।

विद्रोहियों का राज: अप्रैल 2024 से इन खदानों पर ‘M23’ नामक विद्रोही समूह का कब्जा है। यहां मजदूर सुरक्षा के बिना, हाथों से खुदाई कर महज चंद डॉलर के लिए अपनी जान जोखिम में डालते हैं।

Also Read: Ayodhya News: जेल ब्रेक कांड में 3 और जेलकर्मी सस्पेंड, अब तक 14 पर गिरी गाज

Get real time updates directly on you device, subscribe now.