पटना में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक, पप्पू यादव बोले- बिहार की जनता बदलाव चाहती है

Sandesh Wahak Digital Desk: बिहार की राजधानी पटना में बुधवार को कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की एक महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है। इस बैठक में शामिल होने के लिए कांग्रेस के बड़े नेताओं का पटना पहुंचने का सिलसिला जारी है।

पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव ने इस बैठक को एक ऐतिहासिक दिन बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को लेकर बिहार की जनता में काफी उत्साह है। कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने मीडिया से बात करते हुए कहा, यह एक महत्वपूर्ण राज्य में एक महत्वपूर्ण बैठक है। मुझे पूरा विश्वास है कि बिहार की जनता बदलाव चाहती है, और हमारे गठबंधन की यहां जीत होगी।

बिहार सरकार पर कांग्रेस का हमला

कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान ने बैठक को लेकर कहा कि वे अपने नेताओं के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने बिहार की मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, बिहार सरकार ने राज्य के हजारों युवाओं को पलायन के लिए मजबूर किया है और यहां अपराध अपने चरम पर है।

इस महत्वपूर्ण बैठक में 170 से ज्यादा नेता शामिल होंगे। इनमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी के अलावा कई राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता जैसे अशोक गहलोत, सचिन पायलट और शशि थरूर भी मौजूद रहेंगे।

Also Read: Lucknow News: ऑनलाइन लूडो से लाखों जीतने का लालच बना जाल, खाते से उड़ गए हजारों रुपये

Get real time updates directly on you device, subscribe now.