संविधान दिवस: SCERT ने प्रशिक्षणार्थियों को दिलाई शपथ, बच्चों में संवैधानिक मूल्यों की समझ बढ़ाने पर जोर
Sandesh Wahak Digital Desk: संविधान दिवस के अवसर पर बुधवार को लखनऊ स्थित राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (SCERT) के गंगा सभागार में एक महत्वपूर्ण शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में आए नोडल SRG (स्टेट रिसोर्स ग्रुप), जिला समन्वयक प्रशिक्षण और डायट मेंटर्स को संविधान के प्रति प्रतिबद्धता और उसकी अक्षुण्णता की शपथ दिलाई गई।
संवैधानिक जागरूकता बढ़ाने का आह्वान
SCERT के संयुक्त निदेशक (SSA) डॉ. पवन सचान ने प्रशिक्षणार्थियों को संवैधानिक मूल्यों और लोकतांत्रिक जिम्मेदारियों की शपथ दिलाई। इस मौके पर उन्होंने प्रतिभागियों को बच्चों में संवैधानिक जागरूकता और अनुशासन को बढ़ाने के व्यावहारिक तरीकों पर मार्गदर्शन दिया।
डॉ. सचान ने जोर दिया कि शिक्षक और मेंटर्स का योगदान न केवल शिक्षा के क्षेत्र में, बल्कि समाज में संविधान की आत्मा को जीवित रखने में भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने शिक्षकों और मेंटर्स से बच्चों में न्याय, समता और बंधुता जैसे संवैधानिक मूल्यों की गहरी समझ विकसित करने पर बल देने का आह्वान किया।
इस कार्यक्रम में SCERT की संयुक्त निदेशक (प्रशिक्षण) विभा मिश्रा, उप शिक्षा निदेशक दीपा तिवारी और प्रशासनिक अधिकारी अमित सिंह भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मनीषा शुक्ला ने किया।
Also Read: लखनऊ: अखिलेश यादव ने देखी देशभक्ति फिल्म, ‘120 बहादुर’ से साधा सियासी समीकरण!

