भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारी के बहुत हाथ-पैर होते हैं, मनोज तिवारी ने बोला Arvind Kejriwal पर हमला
Sandesh Wahak Digital Desk: दिल्ली के कथित शराब घोटाले मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के मुखिया Arvind Kejriwal, Manish Sisodia समेत 23 आरोपियों को बरी कर दिया है। इस फैसले के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है और पक्ष-विपक्ष आमने-सामने आ गए हैं।
मनोज तिवारी का आम आदमी पार्टी पर हमला
वहीं इस फैसले को लेकर बीजेपी सांसद Manoj Tiwari ने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारी के बहुत हाथ-पैर होते हैं। जब से आम आदमी पार्टी के नेताओं पर आरोप लगे, तब-तब यह बात सामने आई कि ये लोग सबूत मिटाने में एक्सपर्ट हैं।
मनोज तिवारी ने कहा कि आज कोर्ट का जो फैसला आया है, उससे वे हैरान हैं, लेकिन उन्हें विश्वास है कि झूठ हारेगा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की सच्चाई पूरी दिल्ली को पता है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर दिल्ली की आबकारी नीति में कोई गड़बड़ी नहीं थी तो केजरीवाल ने इस नीति को क्यों हटाया। उनका कहना था कि वे बार-बार कहते थे कि सबूतों से छेड़छाड़ होगी।
ऊपरी अदालत जाएगी CBI
मनोज तिवारी ने यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भी जमानत रद्द की थी और उसकी वजह सबूतों का होना था। उन्होंने कहा कि आज जो फैसला आया है वह निचली अदालत का है और सीबीआई अब ऊपरी अदालत जा रही है। उनका दावा है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सभी सबूत पक्के हैं और उन्हें पूरा भरोसा है कि घोटालों में शामिल अपराधी अंततः हारेंगे।
Arvind Kejriwal का पलटवार
वहीं कोर्ट के फैसले के बाद अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि आज कोर्ट ने अपने 600 पेज के आदेश में साफ कहा है कि इस मामले में केस चलाने लायक जरा भी सबूत नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि दो लोगों, पीएम मोदी और अमित शाह ने आम आदमी पार्टी को खत्म करने की साजिश रची।
यहां केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि आज उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्होंने सिर्फ ईमानदारी कमाई है, पैसा नहीं। उन्होंने पीएम मोदी को दिल्ली में फिर से चुनाव कराने की चुनौती दी और कहा कि अगर उन्हें 10 से ज्यादा सीटें मिल जाएं तो वे राजनीति छोड़ देंगे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी हमला बोला।
कांग्रेस पर भी उठाए सवाल
साथ ही केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि वे कांग्रेस से पूछना चाहते हैं कि अरविंद केजरीवाल जेल गए, क्या रॉबर्ट वाड्रा जेल गए। संजय सिंह जेल गए, क्या राहुल गांधी जेल गए। संजय सिंह जेल गए, क्या सोनिया गांधी जेल गईं। उन्होंने सवाल किया कि कांग्रेस क्या कह रही है और क्या उन्हें कोई शर्म नहीं है।
फिलहाल राउज एवेन्यू कोर्ट के इस फैसले के बाद सियासी सरगर्मी बढ़ गई है और मामला अब ऊपरी अदालत में जाने की तैयारी में है। आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर राजनीतिक घमासान और तेज होने की संभावना है।
Also Read: सिद्धार्थनगर: मिलावटखोरों पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, इटवा बाजार में भारी मात्रा में नमकीन और पपड़ी सीज

