सीपी राधाकृष्णन ने PM मोदी से की दिल्ली में मुलाकात, उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर चर्चाएं तेज
Sandesh Wahak Digital Desk: एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार और महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यह मुलाकात उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले हुई है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
Met Thiru CP Radhakrishnan Ji. Conveyed my best wishes on his being the NDA’s Vice Presidential nominee. His long years of public service and experience across domains will greatly enrich our nation. May he continue to serve the nation with the same dedication and resolve he has… pic.twitter.com/5vjFzzwUqn
— Narendra Modi (@narendramodi) August 18, 2025
प्रमुख बिंदु:
- रविवार को एनडीए ने सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया था।
- 21 जुलाई को जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों से उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दिया था।
- पीएम मोदी ने ट्वीट कर राधाकृष्णन को शुभकामनाएं दीं और उनके अनुभव की सराहना की।
कौन हैं सीपी राधाकृष्णन?
मूल रूप से तमिलनाडु के रहने वाले सीपी राधाकृष्णन। यह वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं। झारखंड और तेलंगाना के राज्यपाल रह चुके हैं। 16 साल की उम्र से RSS और जनसंघ से जुड़े, दक्षिण भारत में BJP को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। इसके साथ ही कोयंबटूर से लोकसभा सांसद भी रह चुके हैं।
उपराष्ट्रपति चुनाव का शेड्यूल
- नामांकन की अंतिम तिथि: 21 अगस्त
- मतदान (यदि आवश्यक): 9 सितंबर
- मतगणना: 9 सितंबर
Also Read: उत्तराखंड के पद्मश्री डॉ. बी. के. एस. संजय एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष नियुक्त

