लेह हिंसा के बाद सख्ती जारी, सोनम वांगचुक गिरफ्तार, दो दिन के लिए स्कूल-कॉलेज बंद

Sandesh Wahak Digital Desk: लद्दाख की राजधानी लेह में हाल ही में भड़की हिंसा के बाद प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं। प्रशासन ने शुक्रवार को सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक को गिरफ्तार कर लिया। उनकी गिरफ्तारी से एक दिन पहले ही उनके एनजीओ SECMOL का एफसीआरए लाइसेंस भी रद्द कर दिया गया था।

हिंसा के कारण सुरक्षा को देखते हुए, जिला प्रशासन ने शुक्रवार से अगले दो दिनों तक यानी पूरे वीकेंड के लिए सभी सरकारी और निजी स्कूलों, कॉलेजों और आंगनवाड़ी केंद्रों को बंद रखने का आदेश दिया है।

सोनम वांगचुक ने भूख हड़ताल तोड़ी

गिरफ्तारी से पहले, सोनम वांगचुक को अपनी पिछले दो सप्ताह से चल रही भूख हड़ताल को खत्म करना पड़ा। उन्होंने लेह में हुई हिंसा की कड़ी निंदा करते हुए इसे लद्दाख के लिए सबसे दुखद दिन बताया। उन्होंने कहा कि उनका आंदोलन पिछले पांच साल से शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा था।

यह पूरा विवाद लेह एपेक्स बॉडी (LAB) द्वारा लद्दाख को राज्य का दर्जा देने और संविधान की छठी अनुसूची के प्रावधानों को लागू करने की मांग को लेकर बुलाए गए बंद के दौरान शुरू हुआ। प्रदर्शन अचानक उग्र हो गया, जिसमें 90 से अधिक लोग घायल हो गए। हालात बिगड़ने के बाद पुलिस ने लगभग 50 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया और लेह शहर में कर्फ्यू लागू कर दिया। प्रशासन का मकसद अब किसी भी तरह की अशांति को रोकना और जल्द से जल्द हालात सामान्य करना है।

Also Read: Mau News: चलती बाइक पर दोस्त ने किया गला काटने का प्रयास, मुश्किल से बची जान

Get real time updates directly on you device, subscribe now.