Cricket Record: ODI में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज, जिन्होंने रच दिया इतिहास
Sandesh Wahak Digital Desk: वनडे इंटरनेशनल (ODI) क्रिकेट में शतक जमाना हर बल्लेबाज के करियर की एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती है।
हालांकि, कुछ खिलाड़ी ऐसे भी रहे हैं जिन्होंने बेहद कम उम्र में यह सपना साकार कर लिया और क्रिकेट इतिहास में अपना नाम दर्ज करा दिया। यहां हम आपको बताते हैं ODI क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में:
शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान) – 16 साल 217 दिन

पाकिस्तान के विस्फोटक ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने 4 अक्टूबर 1996 को नैरोबी में श्रीलंका के खिलाफ केवल 37 गेंदों में 102 रन ठोक दिए थे। उस समय वे मात्र 16 साल और 217 दिन के थे।
यह शतक न सिर्फ उनकी उम्र के कारण ऐतिहासिक था, बल्कि उस वक्त का सबसे तेज शतक भी रहा, जिसने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया।
उस्मान गनी (अफगानिस्तान) – 17 साल 242 दिन

अफगानिस्तान के प्रतिभाशाली सलामी बल्लेबाज उस्मान गनी ने 20 जुलाई 2014 को बुलावायो में जिम्बाब्वे के खिलाफ 118 रनों की जबरदस्त पारी खेली थी। उस समय वे मात्र 17 साल के थे।
उनकी यह पारी युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनी और अफगान क्रिकेट के इतिहास में एक खास मुकाम रखती है।
इमरान नजीर (पाकिस्तान) – 18 साल 121 दिन

पाकिस्तान के आक्रामक बल्लेबाज इमरान नजीर ने 15 अप्रैल 2000 को सेंट जॉर्ज में जिम्बाब्वे के खिलाफ नाबाद 105 रन बनाए थे। मात्र 18 साल की उम्र में खेली गई उनकी यह पारी न सिर्फ मैच जिताऊ रही बल्कि उन्हें भविष्य के स्टार के रूप में स्थापित कर गई।
सलीम इलाही (पाकिस्तान) – 18 साल 312 दिन

सलीम इलाही ने 29 सितंबर 1995 को श्रीलंका के खिलाफ गुर्जांवाला में अपने डेब्यू मैच में ही नाबाद 102 रन ठोक डाले। यह एक दुर्लभ उपलब्धि है, जहां कोई खिलाड़ी डेब्यू पर ही शतक लगाता है। उस वक्त इलाही की उम्र सिर्फ 18 साल 312 दिन थी।
साई तेजा मुकम्मल (यूएसए) – 18 साल 355 दिन

अमेरिका के युवा बल्लेबाज साई तेजा मुक्कमल ने 30 मार्च 2023 को नामीबिया के विंडहोक में UAE के खिलाफ नाबाद 120 रन बनाए।
यह शतक अमेरिका की ओर से किसी युवा बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे अहम रिकॉर्ड था। उनकी यह उपलब्धि अमेरिकी क्रिकेट के विकास का संकेत भी है।

