Asia Cup 2025 पर गहराया संकट, BCCI ने दी बैठक बहिष्कार की चेतावनी

Sandesh Wahak Digital Desk: एशिया कप 2025 को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के बीच विवाद गहराता जा रहा है।

BCCI ने स्पष्ट किया है कि अगर आगामी ACC बैठक का स्थान ढाका से नहीं बदला गया, तो भारत इस बैठक में लिए गए किसी भी निर्णय को स्वीकार नहीं करेगा। इसके साथ ही एशिया कप में टीम इंडिया की भागीदारी पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

ACC की सालाना बैठक 24 जुलाई को बांग्लादेश की राजधानी ढाका में प्रस्तावित है। हालांकि, बांग्लादेश में बढ़ते राजनीतिक तनाव और अस्थिरता को देखते हुए BCCI ने बैठक का स्थान बदलने की मांग की थी।

Asia Cup 2025

लेकिन अब तक ACC अध्यक्ष मोहसिन नकवी, जो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के भी अध्यक्ष हैं, की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

“भारत पर डाला जा रहा है अनावश्यक दबाव” — सूत्र

BCCI सूत्रों का कहना है कि,

“एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी जानबूझकर भारत पर गैरजरूरी दबाव बना रहे हैं। हमने पहले ही बैठक का स्थान बदलने का अनुरोध किया था, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

अगर बैठक ढाका में ही होती है, तो BCCI इसमें लिए गए फैसलों को मान्यता नहीं देगा।”

क्या टीम इंडिया एशिया कप में खेलेगी?

BCCI के इस सख्त रुख के बाद टीम इंडिया की एशिया कप 2025 में भागीदारी पर संशय गहरा गया है।

  • भारत इस बार एशिया कप की मेजबानी करने वाला देश है।

  • यह टूर्नामेंट टी-20 फॉर्मेट में खेला जाएगा और इसमें 6 टीमें हिस्सा लेंगी।

  • संभावित तिथि सितंबर 2025 बताई जा रही है, लेकिन तारीख और वेन्यू अब तक फाइनल नहीं हुए हैं।

टूर्नामेंट की बढ़ी अनिश्चितता

इस विवाद के चलते टूर्नामेंट की तैयारियां ठहर सी गई हैं। अगर BCCI और ACC के बीच टकराव बना रहा, तो यह टूर्नामेंट या तो स्थगित हो सकता है या फिर भारत की गैरमौजूदगी में कराया जा सकता है, जिसकी क्रिकेटीय और राजनयिक दोनों स्तरों पर भारी प्रतिक्रिया हो सकती है।

Also Read: WCL 2025: 18 कैरेट गोल्ड से बनी वेस्टइंडीज की क्रिकेट जर्सी, देखें दुनिया की सबसे महंगी किट

Get real time updates directly on you device, subscribe now.