राहुल गांधी से CRPF परेशान! डीजी सिक्योरिटी ने खरगे को लिखा पत्र

Sandesh Wahak Digital Desk: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सुरक्षा में कथित लापरवाही को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। सीआरपीएफ (CRPF) ने राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को एक पत्र लिखकर शिकायत की है कि राहुल गांधी अपनी ‘Z+ with ASL’ सुरक्षा को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं और बार-बार सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर रहे हैं। सीआरपीएफ के डीजी सिक्योरिटी सुनील जून द्वारा लिखे गए इस पत्र में आरोप लगाया गया है कि राहुल गांधी ने पिछले 9 महीनों में 6 बार बिना बताए विदेश यात्राएं की हैं, जिससे सुरक्षा एजेंसियों को काफी परेशानी हुई है।

क्या हैं CRPF के आरोप?

बिना सूचना विदेश यात्रा: CRPF ने कहा है कि राहुल गांधी ने ‘येलो बुक प्रोटोकॉल’ का उल्लंघन किया है। इस प्रोटोकॉल के तहत, ‘Z+’ सुरक्षा वाले व्यक्ति को विदेश यात्रा पर जाने से 15 दिन पहले अपनी सुरक्षा एजेंसी को इसकी जानकारी देना अनिवार्य होता है, लेकिन राहुल गांधी ने ऐसा नहीं किया।

प्रोटोकॉल का उल्लंघन: पत्र में आरोप लगाया गया है कि राहुल गांधी अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं हैं। सीआरपीएफ के मुताबिक, पिछले 9 महीनों में उन्होंने जिन छह विदेश यात्राओं में सुरक्षा नियमों का पालन नहीं किया।

  • इटली: 30 दिसंबर 2024 से 9 जनवरी 2025 तक।
  • वियतनाम: 12 मार्च से 17 मार्च तक।
  • दुबई: 17 अप्रैल से 23 अप्रैल तक।
  • कतर: 11 जून से 18 जून तक।
  • लंदन: 25 जून से 6 जुलाई तक।
  • मलेशिया: 4 सितंबर से 8 सितंबर तक।

इस पत्र के माध्यम से सीआरपीएफ ने राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे से भविष्य में सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है।

Also Read: आप का आरोप, संजय सिंह श्रीनगर में हाउस अरेस्ट, फारूक अब्दुल्ला से भी नहीं मिलने दिया

Get real time updates directly on you device, subscribe now.