Bareilly News: एक लाख का इनामी डकैत शैतान उर्फ सोल्जर ढेर, एसओजी जवान घायल

Bareilly News: बरेली पुलिस और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) की टीम ने गुरुवार तड़के एक बड़ी सफलता हासिल की है। नैनीताल रोड पर बिलवा पुल के पास हुई एक मुठभेड़ में एक लाख रुपये के इनामी बदमाश शैतान उर्फ इफ्तिखार उर्फ सोल्जर को मार गिराया गया। इस दौरान फायरिंग में एसओजी के सिपाही राहुल भी घायल हुए हैं।

मारा गया बदमाश शैतान, जिस पर 7 जिलों में कुल 19 मुकदमे दर्ज थे, थाना बिथरी चैनपुर में डकैती की एक घटना में वांछित चल रहा था। उसका आपराधिक इतिहास बेहद लंबा है। वह 2006 में फरीदपुर के पचौमी मंदिर के पुजारी की हत्या और डकैती की वारदात में शामिल था। शैतान 2012 में बाराबंकी में पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था, जिसके बाद वह आठ साल बाद पकड़ा गया था।

Bareilly encounter

यह डकैत हर बार नाम बदलकर रहता था ताकि पुलिस को चकमा दे सके। वह मूल रूप से कासगंज के कादरगंज रोड स्थित बरी चौक का रहने वाला था, लेकिन मौजूदा समय में गाजियाबाद के टीला मोड़ स्थित भूपखेड़ी के गांव जगत बट्टा में रह रहा था।

पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से शैतान के कब्जे से एक पिस्टल, दो मैगजीन, 17 कारतूस, 28,000 रुपये नकद, एक मोबाइल और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। हालांकि, उसका एक साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है।

Also Read: Siddharthnagar News: त्योहारी सीज़न से पहले HDFC बैंक ने लगाया बृहद लोन मेला, विधायक श्यामधनी राही ने किया उद्घाटन

Get real time updates directly on you device, subscribe now.