Radhika Merchant: अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका मर्चेंट का डांस वीडियो वायरल, संगीत सेरेमनी में दिखाया स्वैग
Radhika Merchant: नीता अंबानी और मुकेश अंबानी की छोटी बहू राधिका मर्चेंट अक्सर अपने लुक और सादगी के लिए सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में राधिका का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में वह अपनी सहेलियों के साथ मस्तीभरे अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं।
फ्रेंड की संगीत सेरेमनी में किया धमाकेदार डांस

राधिका मर्चेंट हाल ही में मुंबई में अपनी एक करीबी दोस्त की संगीत सेरेमनी में शामिल हुईं। इस खास मौके पर उन्होंने अपनी सहेलियों के साथ जमकर डांस किया। वायरल वीडियो में राधिका ‘अनारकली डिस्को चली’ गाने पर थिरकती नजर आ रही हैं। उनके डांस मूव्स ने एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया है।
शानदार लुक में नजर आईं राधिका
वीडियो में राधिका शिमरी सिल्वर कलर का लहंगा और हॉल्टर नेक चोली पहने हुए बेहद खूबसूरत लग रही हैं। हल्के मेकअप और खुले बालों के साथ उन्होंने अपने लुक को कम्प्लीट किया। उनकी प्यारी मुस्कान और डांस मूव्स ने फैंस का ध्यान खींच लिया।
फैंस ने की जमकर तारीफ

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद फैंस ने राधिका की जमकर तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, “आप बहुत ही खूबसूरत हैं राधिका।” वहीं दूसरे ने लिखा, “इतनी अमीर होने के बावजूद कोई घमंड नहीं, राधिका बेहद डाउन टू अर्थ हैं।”
हमेशा चर्चा में रहती हैं राधिका मर्चेंट

राधिका मर्चेंट अक्सर अपनी पर्सनल और सोशल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। पिछले दिनों वह न्यू ईयर सेलिब्रेशन और मकर संक्रांति के जश्न को लेकर सुर्खियों में थीं। उनकी वेकेशन फोटोज भी फैंस के बीच खूब वायरल हुई थीं। बता दे, राधिका मर्चेंट का यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है और उनके फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं।
Also Read: ‘Aami Dakini’: टीवी पर आ रहा नया हॉरर शो ‘आमी डाकिनी’, टीजर देख दर्शकों की बढ़ी उत्सुकता

